Maharashtra: मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान करंट लगने से एक की मौत, पांच घायल

Maharashtra:

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार सुबह गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रआ के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकीनाका क्षेत्र की खैरानी रोड पर सुबह करीब 10:45 बजे एक लटकती बिजली की तार गलती से गणेश प्रतिमा से टकरा गई, जिससे मूर्ति के पास मौजूद छह श्रद्धालुओं की करंट लगने से मौत हो गई।Maharashtra:

Read also- Mumbai: अभिनेता अक्षय कुमार ने अमृता फडणवीस के साथ स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग घायल व्यक्तियों को पास के निजी मेडिकल केंद्रों में ले गए, जबकि एक को नगर निगम द्वारा संचालित सेवन हिल्स अस्पताल ले जाया गया।नगर निगम अधिकारी ने बताया कि सेवन हिल्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बीनू सुकुमारन कुमारन (36) को “मृत” घोषित कर दिया।Maharashtra:

Read also- Onam: ब्रिटेन में धूमधाम से मनाया गया ओणम उत्सव, दिखी केरल संस्कृति की झलक

अधिकारी ने बताया कि पांच अन्य लोगों – सुभांशु कामत (20), तुषार गुप्ता (20), धर्मराज गुप्ता (49), करण कनौजिया (14) और अनुष गुप्ता (6) को पैरामाउंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।Maharashtra:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *