Los Angeles Olympics : अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देगा टी20 वर्ल्ड कप

USA Cricket

USA Cricket: यूएसए क्रिकेट के चेयरमैन वेणु पिसिके का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप से अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा लेकिन 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक इस खेल को अमेरिकियों से जोड़ने में मदद मिलेगी।वेस्टइंडीज के साथ मिलकर अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।अमेरिका की टीम भी टूर्नामेंट का हिस्सा है और एक जून को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में कनाडा के खिलाफ वर्ल्ड कप में डेब्यू करेगी।

Read also-लोकसभा चुनाव के दौरान असदुद्दीन ओवैसी के ये भाषण खूब हो रहा वायरल – देखिये पूरा वीडियो

टीम मुख्य रूप से दक्षिण एशियाई मूल के सेमी-प्रोफेशनल क्रिकेटरों से बनी है। न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर कोरी एंडरसन भी अमेरिका की टीम की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। वहीं भारत की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके पूर्व क्रिकेटर मिलिंद कुमार और भारत के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी हरमीत सिंह भी अमेरिकी टीम का हिस्सा हैं।पीटीआई से बातचीत में पिसिके ने सहमति जताई कि अमेरिका में ज्यादातर लोगों तक क्रिकेट को पहुंचाना बड़ी चुनौती है।

टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका में तीन जगहों पर खेला जाएगा लेकिन जिस स्टेडियम पर सभी की नजरें हैं वो न्यूयॉर्क है जहां नौ जून को भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा।भारत आइजनहावर पार्क में 34,000 दर्शकों की क्षमता वाले अस्थायी स्टेडियम में आयरलैंड और अमेरिका से भी खेलेगा।ड्रॉप इन पिचों (दूसरे स्थान पर तैयार करके लाई जाने वाली पिचें) को ऑस्ट्रेलिया से मंगाया गया है।

Read also-बंगाल में क्यों मचा घमासान – राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस पर लगे गंभीर आरोप ?

पिसिके के मुताबिक स्टेडियम एक हफ्ते में तैयार हो जाएगा।अमेरिका वर्ल्ड कप के बाद अपने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और अनुभव के लिए बीसीसीआई से मदद मांगेगा।पिसिके ने बताया कि बीसीसीआई से बातचीत जारी है। उनके मुताबिक इससे पहले 2022 में क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में हिस्सा लेने से पहले अमेरिकी पुरुष टीम को कर्नाटक भेजा गया था जबकि श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले अंडर-19 खिलाड़ियों को तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के साथ टाई अप किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *