Lunar Eclipse: चंद्रग्रहण से पहले अयोध्या के मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद, पूजा-अनुष्ठान के बाद खुलेंगे कपाट

Lunar Eclipse

Lunar Eclipse: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को चंद्रग्रहण के कारण मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। ये चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे शुरू होगा और अगले दिन आठ सितंबर को मध्यरात्रि 1:27 बजे खत्म होगा। Lunar Eclipse

ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। ग्रहण खत्म होने के बाद अनुष्ठान संपन्न कर मंदिर फिर से खुलेंगे।

Read Also: Maharashtra: मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान करंट लगने से एक की मौत, पांच घायल

संकट मोक्ष सेना के हनुमानगढ़ अध्यक्ष संजय दास महाराज ने कहा, “लोगों को भगवान राम का नाम जपना चाहिए, सरयू में स्नान करना चाहिए और भगवान हनुमान और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। ये दोनों कार्य ग्रहण से पहले और उसके बाद महत्वपूर्ण हैं।” Lunar Eclipse

खगोलविदों के अनुसार, 2022 के बाद से भारत में दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण सात और आठ सितंबर की मध्यरात्रि को होगा। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई, 2018 के बाद ये पहली बार है जब देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। Lunar Eclipse

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *