प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बिहार से ‘कामधेनु’ गाय को राम मंदिर लाया गया

राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले रविवार को दिव्य ‘कामधेनु’ गाय को बिहार से अयोध्या लाया गई।कामधेनु’ को देवी का एक रूप माना जाता है और इसका धरती माता से गहरा नाता है।कामधेनु’ गाय को सजाया गया है और लोग उसे खाना खिलाने और उसका आशीर्वाद लेने के लिए काफी संख्या में इकट्ठा हुए।

राम लला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वीआईपी मेहमानों के स्वागत में अयोध्या एयरपोर्ट पर ‘फरुवाही’ डांस किया जाएगा।हाथों में लाठियां, रंग-बिरंगे कपड़े, सिर पर बंदना बांधे कलाकार बड़ी मुस्कुराहट के साथ एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।समूह के आयोजक प्रमोद यादव ने पीटीआई वीडियो से कहा, “हम सभी यहां मेहमानों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर होंगे। हम मेहमानों को अपनी संस्कृति और परंपरा से अपने डांस से अवगत कराएंगे।”उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति अभी भी मौजूद है और ये अभी तक लुप्त नहीं हुई है।

प्रमोद यादव, आयोजक – ये सर यहीं एयरपोर्ट पर लगाया गया है सब। जो भी आएंगे लोग हम उनके स्वागत में अपनी परंपरा को अपनी संस्कृति को दिखाकर ये उनको अवगत कराएंगे कि हमारी लोक परंपरा है सर। हमारी ये विधि है हमारी विधि अभी भी विलुप्त नहीं हुई है। फरुवाही नृत्य है सर ये।

Read also-बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में सफाई की – वीडियो वायरल

(Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *