Indian Cricket: मौजूदा दौर में साल भर फिट रहना बहुत मुश्किल, बीच-बीच में ब्रेक लेना सही- शार्दुल ठाकुर

Indian Cricket

Indian Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर ने रविवार को खिलाड़ियों के खेल से कभी-कभार “ब्रेक” लेने का समर्थन करते हुए कहा कि आधुनिक क्रिकेटरों के लिए साल भर अपनी फिटनेस बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में मुख्य तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के केवल तीन टेस्ट खेलने के बाद, भारतीय क्रिकेट जगत में कार्यभार प्रबंधन एक गरमागरम बहस का विषय रहा है। Indian Cricket

शार्दुल ठाकुर ने कहाकि “मैं इन सवालों की सराहना करता हूं। इतने महीनों तक खेलने के बाद कोई भी हमसे यह नहीं पूछता कि हमारा शरीर कैसा महसूस कर रहा है। कई बार हमें हल्के में लिया जाता है और प्रबंधन उच्चतम स्तर का नहीं होता।”

Read Also: Mann Health Update: पंजाब के मुख्यमंत्री मान की हालत में सुधार

उन्होंने कहा कि ” मैं फिजियो और एसएनसी (स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच) के साथ अपने शरीर का प्रबंधन कर रहा हूँ, और लगातार काम कर रहा हूँ क्योंकि यह क्रिकेट खेलने के बारे में है।” Indian Cricket

ये बातें शार्दुल ठाकुर ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के बाद कहीं, जहां उन्होंने सेंट्रल ज़ोन के खिलाफ वेस्ट ज़ोन की कप्तानी की थी। ठाकुर ने कहा कि इस दौर के खिलाड़ियों के लिए, जहां उनका कार्यक्रम बहुत व्यस्त रहता है, आराम का समय बेहद ज़रूरी है। Indian Cricket

Read Also: PM Visit Punjab: PM नरेंद्र मोदी नौ सितंबर को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

उन्होंने कहा कि “मैं यह नहीं कह रहा कि आप लगातार खेल से खुद को दूर रखें। लेकिन बीच-बीच में ब्रेक लेना शरीर के लिए अच्छा होता है। आधुनिक क्रिकेट में एक खिलाड़ी के लिए पूरे साल अपनी फिटनेस बनाए रखना एक निरंतर चुनौती होगी। यह मुश्किल है, आसान नहीं है। मैं कहूंगा कि यह बस दौड़ में बने रहने के बारे में है।” Indian Cricket

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *