PM Visit Punjab: PM नरेंद्र मोदी नौ सितंबर को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे

PM Visit Punjab

PM Visit Punjab: BJP की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए नौ सितंबर को राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं और इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं। PM Visit Punjab

जाखड़ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘पंजाब के लोगों को अधिकतम सहायता प्रदान करने के लिए पीएम मोदी हालात का व्यक्तिगत रूप से आकलन करने और जमीनी हकीकत को समझने के लिए नौ सितंबर को पंजाब का दौरा कर रहे हैं।’’

Read Also: Baaghi 4 Collection: ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर की 24.54 करोड़ की कमाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब की स्थिति का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा किया था। जाखड़ ने कहा,‘‘पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने आई केंद्र सरकार की दो टीम अपने दौरे के बाद केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। चौहान ने 4 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया था। उन्होंने इसे ‘जल प्रलय’ की स्थिति बताया था और उन्होंने कहा था कि भारत सरकार पूरी तरह पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है। PM Visit Punjab

उन्होंने किसानों को भरोसा दिया था कि केंद्र उन्हें इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। मंत्री ने अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। पंजाब इस समय दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है। PM Visit Punjab

 Read Also: Jammu And Kashmir: हजरतबल विवाद में पुलिस ने 25 से ज्यादा लोगों को लिया हिरासत में

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब के बड़े हिस्से में बाढ़ आयी हुई है। इसके अलावा, पिछले कुछ दिनों से पंजाब में हो रही भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति और बिगाड़ दी है। PM Visit Punjab

अधिकारियों के अनुसार पंजाब में बाढ़ के कारण अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। PM Visit Punjab

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *