Kanpur Mystery: कानपुर में 10 माह से लापता व्यक्ति का शव घर के पीछे के बगीचे से बरामद, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार

Kanpur Mystery

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत के करीब 10 महीने बाद उसके शव के अवशेष घर के पीछे बगीचे से बरामद किया। Kanpur Mystery

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि सचेंडी के लालूपुर गांव निवासी शिवबीर सिंह (46) की कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके भतीजे अमित ने हत्या कर दी थी। Kanpur Mystery

शिवबीर की पत्नी और अमित के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध था। पनकी के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) शिखर ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शिवबीर की पत्नी लक्ष्मी ने पहले उसे नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया। उसके भतीजे अमित सिंह ने फिर उस पर कुदाल से हमला किया। Kanpur Mystery

Read Also: Curfew In Nepal: नेपाल में पुलिस और युवकों के बीच हिंसक झड़प में 42 लोग घायल, लगा कर्फ्यू

एसीपी शिखर ने कहा, “शिवबीर के जीवित प्रतीत होने पर लक्ष्मी ने कथित तौर पर उसे और मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि शिवबीर को उसकी खाट समेत घर के पीछे के बगीचे में लगभग 100 मीटर दूर दफना दिया गया था। लक्ष्मी महीनों तक अपनी सास से झूठ बोलती रही कि उसका पति काम के लिए गुजरात गया है। Kanpur Mystery

हालांकि, शिवबीर का फोन बंद रहा, जिसके बाद उसकी मां सावित्री देवी ने 19 अगस्त को सचेंडी पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार संदेह के आधार पर लक्ष्मी और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read Also: Indian Women Hockey: महिला एशिया कप में भारत ने सिंगापुर को 12-0 से हराया

पश्चिम क्षेत्र के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) कपिल देव सिंह ने बताया, “शुरुआत में उन्होंने पुलिस की जांच को गुमराह करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बाद में गहन पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया।” संदिग्धों के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने बगीचे की खुदाई की और कंकाल, एक बनियान तथा एक लॉकेट बरामद किया, जिसकी पहचान परिवार ने शिवबीर के रूप में की। एडीसीपी ने कहा, “पीड़ित की पहचान उसके निजी सामान से हुई।” Kanpur Mystery

पड़ोसियों के मुताबिक शिवबीर को जब से अपनी पत्नी के अमित के साथ संबंधों का पता चला, तब से उसका उससे अक्सर झगड़ा होता था। कॉल रिकॉर्ड से भी लक्ष्मी और अमित के बीच लगातार संपर्क की पुष्टि हुई है, जिससे अवैध संबंध होने का संदेह और पुख्ता होता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  Kanpur Mystery

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *