Farmers Protest: गुजरात में किसानों के आंदोलन को लेकर AAP ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला बड़ा हमला

Farmers Protest
Farmers Protest: गुजरात में किसानों के आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोपाल राय ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है और अब इसको लेकर 31 अक्टूबर को गुजरात में एक महापंचायत आयोजित की जाएगी। Farmers Protest

Read Also: Indian Cricket: अगर हर्षित 20-25 रन का योगदान दे सकते हैं तो आठवां नंबर उनके लिए अच्छा हो सकता है

AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि गुजरात में करदा प्रथा के तहत किसानों का शोषण लगातार जारी है। किसानों ने इस अन्याय के खिलाफ 10 अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया है, लेकिन सरकार उनकी मांगें मानने की बजाय लाठियों और आंसू गैस के सहारे आंदोलन को कुचलना चाहती है। Farmers Protest
गोपाल राय ने बताया कि भाजपा सरकार मंत्रिमंडल विस्तार जैसे दिखावटी कदमों से जनता की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने ऐलान किया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के सुरेंद्रनगर ज़िले में एक बड़ी किसान महापंचायत होगी, जिसमें 400 मंडियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। Farmers Protest
गुजरात में किसानों के आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि अब यह लड़ाई करदा प्रथा को खत्म करने तक जारी रहेगी। Farmers Protest

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *