भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाएं दूर करने के लिए बातचीत जारी- राष्ट्रपति ट्रंप

America:

America: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के ‘‘सफल निष्कर्ष’’ पर पहुंचने में ‘‘कोई मुश्किल’’ नहीं होगी और वे जल्द ही ‘‘अपने अच्छे दोस्त’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे।इसे भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में जो बाधाएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए बातचीत जारी है।America

Read also- देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सी. पी. राधाकृष्णन, गृह मंत्री ने दी जीत की बधाई

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आने वाले हफ्तों में अपने सबसे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे भरोसा है कि हमारे दोनों देशों के बीच वार्ता ठीक तरह से पूरी हो जाएगी, कोई मुश्किल नहीं आएगी।’’
ट्रंप की ये टिप्पणी द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण सुधार का संकेत देती है। अमेरिका की ओर से शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने और भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध दो दशकों में संभवत: सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं।ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क और रूसी तेल की खरीद के लिए अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाया है।America

इससे भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। भारत ने इन शुल्कों को ‘‘अनुचित और विवेकहीन’’ बताया है।रूसी कच्चे तेल की अपनी खरीद का बचाव करते हुए भारत का कहना है कि उसकी ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हित और बाजार की परिस्थितियों से प्रेरित है।कई महीनों तक भारत की आलोचना करने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि दोनों देशों के बीच ‘विशेष संबंध’ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।America

Read also- नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सेना प्रमुख की अपील, “शांति और संयम बनाए रखें”

ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में अपने कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं हमेशा पीएम मोदी का दोस्त रहूंगा… वे शानदार प्रधानमंत्री हैं लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध है, चिंता की कोई बात नहीं है। बस कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं।’’इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक आकलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना करते हैं।पीएम मोदी ने कहा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों को लेकर उनकी सकारात्मक राय की सराहना करते हैं और उसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं।”America

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *