PM Modi Manipur Visit : PM मोदी ने मिजोरम में बैराबी-सैरंग रेल लाइन का किया उद्घाटन, मणिपुर का भी किया दौरा

PM Modi Manipur Visit, pm modi in mizoram, pm in manipur, pm inaugrates rail line in mizoram, pm modi inaugrates new railway project in mizoram, pm modi in mizoram news, pm modi in imphal

PM Modi Manipur Visit : पीएम मोदी ने आज सबसे पहले मिजोरम का दौरा किया,यहां पीएम ने राज्य को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी हिंसा प्रभावित मणिपुर पहुंचे, जो 2023 की जातीय हिंसा के बाद उनकी पहली यात्रा है। पीएम मोदी ने आज मिजोरम से अपने पांच राज्यों के दौरे की शुरुआत की है।मिजोरम के आइजोल पहुँचे पीएम मोदी ने करीब 8,070 करोड़ रुपये की लागत से बनी बैराबी-सैरंग रेल लाइन का उद्घाटन किया, जो मिजोरम को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ती है.PM Modi Manipur Visit

Read also- Bollywood vs AI Deepfake : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तस्वीरों के अवैध इस्तेमाल पर रोक

यह परियोजना पहाड़ी इलाके में 45 सुरंगों के साथ बनाई गई है और राज्य के लिए एक ‘ट्रांसफॉर्मेशन लाइफलाइन’ साबित होगी। पीएम मोदी ने कहा कि “उत्तर-पूर्व भारत विकास का इंजन बन रहा है।इसके अलावा, पीएम मोदी ने आइजोल-दिल्ली, आइजोल-गुवाहाटी और आइजोल-कोलकाता के बीच तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों को फ्लैग ऑफ भी किया। मिजोरम में कुल 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ, जिसमें खेलो इंडिया मल्टीपर्पज इंडोर हॉल भी शामिल है.PM Modi Manipur Visit

इसके बाद पीएम मोदी मिजोरम से सीधे मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचे।पीएम मोदी भारी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर की बजाय 1.5 घंटे की सड़क यात्रा कर वहां पहुंचे। चुराचांदपुर, जो कुकी बहुल इलाका है, में पीएम ने आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से पीस ग्राउंड पर मुलाकात की। 2023 की मेइतेई-कुकी हिंसा में 260 से अधिक मौतें हुईं और 60,000 लोग विस्थापित हुए है। पीएम मोदी ने कहा कि, “मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार आपके साथ है। हम शांति और विकास का रास्ता अपनाएंगे।.PM Modi Manipur Visit

Read also- Fitness Tips for Women : 30 के बाद भी जवान दिखना है? तो इन फलों को डाइट में करें शामिल

यहां उन्होंने 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, महिला हॉस्टल और सिविल सेक्रेटेरिएट शामिल हैं।दोपहर में इंफाल पहुंचकर पीएम मोदी ने 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जैसे आईटी एसईजेड बिल्डिंग, नया पुलिस मुख्यालय और इमा मार्केट (महिलाओं का विशेष बाजार)। कुल मिलाकर मणिपुर में 8,500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लॉन्च हुईं.PM Modi Manipur Visit

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि मणिपुर बहादुरी की भूमि है। इंफाल विकास की संभावनाओं का शहर बनेगा। हमने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का नया दौर शुरू किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर…मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है। मिजोरम और मणिपुर दौरे के बाद पीएम मोदी अब असम दौरे पर हैं ।इसके बाद पीएम मोदी का बिहार और पश्चिम बंगाल जाने का कार्यक्रम है.PM Modi Manipur Visit

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *