कांग्रेस और BJP की आपत्ति के बाद हरियाणा में अब शुरू हुई राज्यसभा चुनाव की मतगणना, जल्द आएंगे परिणाम

Rajya Sabha

Rajya Sabha Election: हरियाणा में आज 2 राज्यसभा सीटों के लिए हुई वोटिंग के बाद मचे सियासी घमासान के बाद मतगणना की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है और अब जल्द नजीते सामने आ जाएंगे। बता दें वोटिंग के बाद कांग्रेस और BJP की ओर से वोटिंग की गोपनीयता को लेकर कुछ आपत्तियां जाहिर की थीं और इसे चुनाव आयोग के समक्ष भी रखा गया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भी रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की है और अपना पक्ष रखा। वहीं हरियाणा BJP ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को पत्र लिख कांग्रेस विधायक भरत बेनीवाल के वोट करने पर आपत्ति भी जताई। जिसके बाद अब चुनाव आयोग की आज्ञा से मतगणना शुरू हो गई है।Rajya Sabha 

Read Also: मिडिल ईस्ट में बने हालात और देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर अंतर मंत्रालय समूह ने दी ये अहम जानकारी

BJP ने 2 कांग्रेस विधायकों के वोटों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इन्होंने बगैर फोल्ड किए वोट जमा किए। जिसके बाद इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ़ कोशिश हो रही है और चुनाव आयोग को इसे तुरंत रोकना चाहिए।

आपको बता दें, कांग्रेस और BJP की ओर से वोटिंग की गोपनीयता को लेकर कुछ मतों पर आपत्ति दर्ज होने की वजह से रिटर्निंग आफिसर ने रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी थी। अब चुनाव आयोग की तरफ से सब क्लियर होने के बाद ही राज्यसभा चुनाव में हुई वोटिंग की मतगणना शुरू हुई है और अब चुनाव के नतीजे भी जल्द सामने आएंगे। वहीं BJP प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि, “कांग्रेस के 2 वोट रद्द करने की हमारी मांग पूरी तरह से सही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा- राजनीति में चमत्कार होते रहते हैं।” Rajya Sabha Rajya Sabha 

Read Also: भारतीय तेल टैंकर मंगलवार को पहुंचेगा भारत: बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

गौरतलब है, प्रदेश में 2 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव का आज मतदान तो संपन्न हुआ, मगर नतीजे अभी तक नहीं आ सके। चुनावी मैदान में उतरे तीन उम्मीदवारों के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली। इसमें कुल 88 विधायकों ने वोट किया है और वहीं इनेलो ने वोटिंग का बहिष्कार किया है, जिसके चलते उसके दोनों विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लिया। हरियाणा में विधायकों की कुल संख्या 90 है, जिसमें BJP के 48, कांग्रेस के 37, निर्दलीय 3 और इनेलो के 2 विधायक हैं। इस हिसाब से राज्यसभा की 2 सीटों में से एक सीट BJP और एक सीट कांग्रेस में खाते में जाती दिख रही है। चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार के खाते में 31 वोट पड़ना बेहद जरूरी है। इस चुनाव में BJP और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति बनाई लेकिन तीसरे उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल के प्रयास ने BJP-कांग्रेस की रणनीति में जोड़तोड़ का खेल भी शामिल किया है। BJP की तरफ से संजय भाटिया उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार के रूप में कर्मवीर सिंह बौद्ध हैं। यहीं एक तीसरे और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल भी इस चुनाव मैदान में उतरे हैं जिन्होंने इस चुनावी मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। Rajya Sabha  Rajya Sabha 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *