America: एक्शन में राष्ट्रपति ट्रंप, न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ मुकदमा किया दायर

America:

America: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार और उसके चार पत्रकारों के खिलाफ सोमवार को 15 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अदालत के दस्तावेजों से यह जानकारी मिली।फ्लोरिडा स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय में दायर मुकदमे में अखबार के दो पत्रकारों द्वारा लिखे गए और 2024 के चुनाव से पहले प्रकाशित कई लेखों और एक किताब का जिक्र है।America 

Read also- इंडिगो का बड़ा ऐलान, मुंबई से डेनमार्क लिए शुरू करेगी डायरेक्ट फ्लाइट

इसमें कहा गया है कि ये ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मानहानि करने की न्यूयॉर्क टाइम्स की दशकों पुरानी प्रवृत्ति का हिस्सा हैं।’’ मुकदमे में कहा गया है, ‘‘प्रतिवादियों ने ऐसे बयानों को लापरवाही से, बयानों के झूठ होने की जानकारी के साथ, और/या उनकी सच्चाई या झूठ की बेपरवाही से अनदेखी करते हुए प्रकाशित किया।’’न्यूयॉर्क टाइम्स ने मंगलवार सुबह इस बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए भेजे गए ईमेल का तत्काल जवाब नहीं दिया।

Read also- ICC ने एशिया कप से मैच रैफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्तान की मांग खारिज की

मुकदमे की घोषणा करते हुए ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर उनके बारे में झूठ बोलने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि यह रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट पार्टी का एक ‘‘आभासी मुखपत्र’’ बन गया है।ट्रम्प ने अन्य मीडिया संस्थानों पर भी हमला बोला है, जिसमें जुलाई में द वॉल स्ट्रीट जर्नल और मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ 10 अरब अमेरिकी डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर करना भी शामिल है।अखबार ने धनवान फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के साथ ट्रंप के संबंधों पर एक खबर प्रकाशित की थी।America

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *