ICC ने एशिया कप से मैच रैफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पाकिस्तान की मांग खारिज की

PCB: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को पाकिस्तान की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उसने एशिया कप के लिए अधिकारियों के पैनल से मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी।हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के खिलाफ मैच के बाद ‘हाथ नहीं मिलाने’ के विवाद के लिए जिम्बाब्वे के रैफरी को जिम्मेदार ठहराते हुए कथित तौर पर टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी है।PCB

Read Also: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में पूछताछ

पीसीबी ने आईसीसी को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि पाइक्रॉफ्ट ने रविवार को एशिया कप मैच में टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने के लिए कहा था।आईसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई वीडियो को बताया, ‘‘कल देर रात आईसीसी ने पीसीबी को जवाब भेजा था कि पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया जाएगा और उनकी याचिका खारिज कर दी गई है।’’जिंबाब्वे के 69 साल के पाइक्रॉफ्ट बुधवार को यूएई के खिलाफ पाकिस्तान के ग्रुप चरण के अंतिम मैच में रैफरी होंगे।

पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नावेद चीमा ने भी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) में शिकायत दर्ज कराई थी।इसमें आरोप लगाया गया था कि पाइक्रॉफ्ट के जोर देने पर ही रविवार को दोनों कप्तानों के बीच टीम की जानकारी का आदान-प्रदान नहीं किया गया जैसा कि आमतौर पर होता है।भारत की सात विकेट से जीत के बाद सूर्यकुमार और उनकी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।PCB

पाइक्रॉफ्ट आईसीसी एलीट पैनल के सबसे सीनियर मैच रैफरी में से एक हैं जिन्होंने 695 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (पुरुष और महिला वर्ग के तीनों प्रारूप में) में अधिकारी की भूमिका निभाई है।विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि यह स्थिति पीसीबी के क्रिकेट परिचालन निदेशक उस्मान वाल्हा की वजह से पैदा हुई जिन्होंने अपने कप्तान को टूर्नामेंट के दौरान लागू होने वाले नियमों के बारे में जानकारी नहीं दी।पता चला है कि पीसीबी के नाराज प्रमुख मोहसिन नकवी ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और उसके कप्तान को हुई शर्मिंदगी के लिए सोमवार को वाल्हा को बर्खास्त करने का आदेश दिया। नकवी एसीसी के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं।PCB

Read Also: बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में SIR, चुनाव अधिकारियों की आज से शुरू होगी ट्रेनिंग

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ये वाल्हा की जिम्मेदारी थी कि वह सलमान को ‘हाथ नहीं मिलाने’ की नीति के बारे में सूचित करें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और पाकिस्तानी कप्तान को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘वाल्हा को टॉस के समय ही बयान जारी कर देना चाहिए था जब दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था। नकवी जाहिर तौर पर गुस्से में थे क्योंकि उन्होंने इस मामले को अच्छी तरह नहीं संभाला।’’PCB

पीसीबी चाहता था कि पाइक्रॉफ्ट को पूरे टूर्नामेंट से हटा दिया जाए लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत के जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी द्वारा उनकी मांग को सिरे से खारिज करने के बाद वे खेलना जारी रखते हैं या नहीं।समझा जाता है कि पीसीबी एक सम्मानजनक समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है जिसके तहत वह चाहता है कि पाइक्रॉफ्ट उनके मैचों में मैच रैफरी की भूमिका नहीं निभाएं।पीसीबी ने ये भी प्रस्ताव दिया है कि बुधवार को यूएई के खिलाफ मैच में रिची रिचर्डसन रैफरी की भूमिका निभाए लेकिन ऐसा होगा या नहीं यह बड़ा सवाल है।PCB

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *