Filmfare: अभिनेता शाहरुख खान 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की करेंगे मेजबानी

Filmfare: सुपरस्टार शाहरुख खान 17 साल बाद फिल्मफेयर अवार्ड्स के 70वें संस्करण में बतौर होस्ट वापसी करने वाले हैं, आयोजकों ने इसकी घोषणा की है।शाहरुख, मनीष पॉल और करण जौहर के साथ 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले इस अवॉर्ड शो की सह-मेजबानी करेंगे।59 साल के सुपरस्टार ने एक बयान में बताया, “जब मैंने पहली बार ब्लैक लेडी को अपने हाथों में लिया था, तब से लेकर अब तक अपने सहकर्मियों और प्रशंसकों के साथ अनगिनत यादें साझा करने तक; ये प्यार, सिनेमा और जादू का एक सफ़र रहा है। Filmfare

Read also- इंडोनेशिया में स्कूल ढहने की घटना, 91 छात्रों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका

70वें साल में सह-मेजबानी के रूप में वापसी करना वाकई खास है और मैं वादा करता हंँ कि हम इसे एक यादगार रात बनाएंगे, जो हंसी, पुरानी यादों और उन फिल्मों के जश्न से भरपूर होगी जिन्हें हम सभी पसंद करते हैं।शाहरुख इससे पहले कई मौकों पर फिल्मफेयर अवार्ड्स की मेजबानी कर चुके हैं, जिनमें 2003 और 2004 में अपने “कल हो ना हो” के सह-कलाकार सैफ अली खान के साथ और 2007 में करण जौहर के साथ होस्टिंग शामिल है।Filmfare

Read also-Mehrauli: दक्षिणी दिल्ली के महरौली में नाले में गिरकर बहा एक शख्स, तलाश जारी

होस्ट के तौर पर उनकी आखिरी प्रस्तुति 2008 में 53वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में हुई थी, जहां उन्होंने सैफ, करण और विद्या बालन के साथ मंच साझा किया था। उसके बाद से वो केवल कुछ ही कार्यक्रमों में गेस्ट होस्ट के रूप में दिखाई दिए हैं।करण जौहर ने कहा, “फिल्मफेयर केवल एक पुरस्कार नहीं है, यह एक विरासत है जिसने भारतीय सिनेमा की कहानी को आकार दिया है और पीढ़ियों तक जीवित है। साल 2000 से मैं लगभग हर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शामिल हुआ हूं और कई की मेजबानी भी की है। 70 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए, मुझे इस आयोजन की सह-मेज़बानी करने में वाकई खुशी हो रही है, जो अब तक की सबसे यादगार रातों में से एक होने का वादा करता है।“Filmfare

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *