Narela: नशे में धुत शिक्षक ने फूड डिलीवरी एजेंट के साथ की बदतमीजी और खाना छीना

Narela: बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक कंपनी के प्रतिनिधि के साथ धक्का-मुक्की की और उससे खाना छीन लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर को दो लोगों ने खाना ऑनलाइन ऑर्डर किया था और जब कंपनी प्रतिनिधि आया तो उन्होंने उसे गालियां दीं, खाना छीन लिया और पैसे देने से मना कर दिया। Narela

Read Also- Chennai: तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से 9 मजदूरों की मौत

उपायुक्त पुलिस (बाहरी उत्तरी) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि अर्जुन द्वारा कॉल किये जाने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां नशे में धुत एक व्यक्ति को पाया, जिसकी पहचान बाद में पेशे से शिक्षक ऋषि कुमार के रूप में हुई।अधिकारी ने बताया कि ऋषि कुमार ने पुलिस की बात नहीं मानी जिसके बाद पुलिस को मेडिकल जांच करानी पड़ी और जांच में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था।Narela

Read Also- Chennai: तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से 9 मजदूरों की मौत

स्वामी ने बताया कि अस्पताल में अपनी पहचान छिपाने के लिए ऋषि कुमार ने अपना नाम ‘राम कुमार’ बताया।उपायुक्त ने कहा कि अर्जुन उस समय औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करा सका क्योंकि उसे जल्दी जाना था।उन्होंने कहा कि हालांकि उस समय ऋषि कुमार को उचित परामर्श देकर घर भेज दिया गया लेकिन मामले की जांच अब भी जारी है।Narela

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *