हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, अब तक 16 शव हुए बरामद

#landslide

Bilaspur landslide: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए भूस्खलन में मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान बुधवार सुबह फिर से शुरू हो गया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटना झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। इस दुर्घटना में 16 यात्रियों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।

Read Also: हरियाणा में पराली जलाने से जुड़ी सक्रिय आग की घटनाओं में 95 फीसदी की कमी

एक चश्मदीद ने बताया कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बस से ऊपर गिर पड़ा, जिसके कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ है। खराब दृश्यता और मिट्टी धंसने के कारण मंगलवार देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। जिसके बाद बुधवार सुबह अभियान को फिर से शुरू किया गया। एनडीआरएफ की दो टीमें, स्थानीय लोग, पुलिस, होमगार्ड और दमकलकर्मी खोज में लगे हुए हैं। landslide 

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड और भारी चट्टानों को हटाने के लिए मशीनों की मदद से मैन्युअल खोज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक बच्चे और कुछ अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है और उनके बचने की संभावना कम होती जा रही है। landslide 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नक्श, आरव, संजीव, विमला, कमलेश, कांता देवी, अंजना, बख्शी राम, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण लाल, चुनी लाल, रजनीश, सोनू, शरीफ खान और प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। इनमें दो भाइयों की पत्नियां और एक भाई के दो बच्चे। ये सभी एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दूसरे भाई के बच्चे आरुषि और शौर्य को बचा लिया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें एम्स बिलासपुर में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। सोमवार से ही इस क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे नाजुक पर्वतीय ढलानें अस्थिर हो गई हैं। landslide

Read Also: BJP: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा के सभी राजनीतिक दलों के सदन नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने इस घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर एक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। landslide 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *