पंजाब: अमृतसर के संस्थापक श्री गुरु रामदास जी की जयंती पर स्वर्ण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Amritsar

पंजाब में चौथे सिख गुरु और अमृतसर के संस्थापक श्री गुरु रामदास जी की जयंती पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। गुरु रामदास जी की स्मृति और सम्मान में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। कतार में रखे मिट्टी के दीयों से मंदिर जगमगा रहा है। Amritsar 

Read Also: हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, अब तक 16 शव हुए बरामद

इस मौके पर सभी वर्गों के लोग स्वर्ण मंदिर पहुंचे और मत्था टेका। पूरा परिसर गुरुवाणी और अरदास से गूंज रहा है। यह पर्व सिख धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी ने ही अमृतसर शहर और स्वर्ण मंदिर की स्थापना की थी। आज का दिन उनके महान जीवन, अनमोल उपदेशों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की याद दिलाता है। Amritsar 

इस अवसर पर स्वर्ण मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों से काफी खूबसूरती के साथ सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर दिव्य और मनमोहक लग रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालु अमृत सरोवर में डुबकी लगाकर पूरी श्रद्धा के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक रहे हैं। श्रद्धालुओं और संगत के लिए विशेष लंगर का इंतजाम किया गया है। Amritsar 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *