Bhopal Incident: भोपाल में पुलिस की पिटाई से बीटेक छात्र की मौत, दो कांस्टेबल निलंबित

Bhopal Incident

Bhopal Incident: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने के बाद 22 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छात्र की पहचान उदित गायके के रूप में हुई है और वो बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। Bhopal Incident

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में एक पुलिसकर्मी उदित को पकड़े हुए जबकि दूसरा पुलिसकर्मी उसे डंडे से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। Bhopal Incident

Read Also: दिल्ली के उत्तम नगर में इमारत का हिस्सा ढहा, बचाव अभियान जारी

भोपाल (जोन 2) के पुलिस उपायुक्त विवेक सिंह ने बताया कि इस मामले में कांस्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उदित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। उदित के दोस्तों ने बताया कि वे कल (गुरुवार) रात इंद्रपुरी में पार्टी कर रहे थे। Bhopal Incident

उन्होंने बताया कि एक दोस्त देर रात करीब डेढ़ बजे उदित को घर छोड़ने जा रहा था कि तभी उसने पुलिस को देखा और एक गली में भागने लगा। दोस्तों ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने उदित का पीछा किया और उसे पीटने लगे। उन्होंने बताया कि बाद में उदित की शर्ट फटी हुई और शरीर पर चोट के निशान पाए गए। दोस्तों ने दावा किया कि जब उन्होंने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनसे 10 हजार रुपये मांगे। Bhopal Incident

Read Also: NCR राज्यों ने न्यायालय से हरित पटाखे जलाने की अनुमति देने का किया आग्रह, फैसला सुरक्षित

उदित को उसके दोस्त अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेग। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।” Bhopal Incident

उन्होंने बताया कि मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी द्वारा की जा रही है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उदित के माता-पिता भोपाल में नौकरी करते हैं जबकि उसके बहनोई बालाघाट जिले में पुलिस उपाधीक्षक है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *