राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा ऐलान, परमाणु बलों को युद्धाभ्यास का दिया निर्देश

Russian: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को देश के सामरिक परमाणु बलों को युद्धाभ्यास करने का निर्देश दिया, जिसमें मिसाइल दागना भी शामिल है।यह युद्धाभ्यास करने का निर्देश ऐसे समय में दिया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेन पर उनकी प्रस्तावित शिखर वार्ता स्थगित कर दी गई है।Russian

Read also- Bollywood: दीपिका और रणवीर सिंह ने बेटी की दिखाई पहली झलक, पोस्ट हुआ वायरल

क्रेमलिन (रूस सरकार के कार्यालय) ने एक बयान में कहा कि मॉस्को के परमाणु बल के सभी अंगों से जुड़े युद्धाभ्यास के एक हिस्से के रूप में, उत्तर-पश्चिमी रूस स्थित प्लेसेत्स्क प्रक्षेपण केंद्र से एक यार्स अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया गया, और बैरेंट्स सागर में एक पनडुब्बी द्वारा एक सिनेवा आईसीबीएम का प्रक्षेपण किया गया।इस युद्धाभ्यास में लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें दागने वाले टीयू-95 सामरिक बमवर्षक भी शामिल थे।क्रेमलिन ने कहा कि इस युद्धाभ्यास में सैन्य कमान संरचनाओं के कौशल का परीक्षण किया गया। Russian

Read also-Shirdi: सूर्यकुमार यादव ने शिरडी मंदिर में किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर मांगी खास मन्नत

शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल वालेरी गेरासिमोव ने वीडियो लिंक के जरिये पुतिन को जानकारी दी कि युद्धाभ्यास का उद्देश्य ‘‘परमाणु हथियारों के उपयोग को अधिकृत करने की प्रक्रियाओं’’ को जांचना था।पुतिन ने रेखांकित किया कि युद्धाभ्यास की योजना पहले से बना ली गई थी, लेकिन यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मंगलवार को यह कहे जाने के कुछ घंटों बाद हुआ कि बुडापेस्ट में पुतिन के साथ शीघ्र बैठक की उनकी योजना स्थगित कर दी गई है, क्योंकि वह नहीं चाहते कि यह ‘‘समय की बर्बादी’’ हो। Russian

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *