Shirdi: सूर्यकुमार यादव ने शिरडी मंदिर में किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर मांगी खास मन्नत

Shirdi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले, भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ शिरडी के साईं बाबा मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे।दिवाली के मौके पर, दंपति ने साईं बाबा मंदिर की दोपहर की आरती में हिस्सा लिया और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।Shirdi:

Read also- Sports News: दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप मैच में पाकिस्तान को 150 रन से हराया

सूर्यकुमार ने साईं बाबा की समाधि पर भगवा रंग का शॉल चढ़ाया और इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान द्वारकामाई और गुरुस्थान के दर्शन भी किए।इस आध्यात्मिक पड़ाव के बाद, सूर्यकुमार ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में टीम इंडिया आगामी टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करेगी। Shirdi: 

Read also- Diwali: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी से की बातचीत, दिवाली की दीं शुभकामनाएं

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 एशिया कप जीता। वहीं भारतीय टीम आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में भी टॉप में जगह बनाई ।सूर्यकुमार यादव भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं और इनकी कप्तानी में टीम बेहतर प्रदर्शन भी कर रही है. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है।Shirdi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *