रोहिणी में दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, एनकाउंटर में ढेर हुए 4 वांटेड गैंगस्टर

Delhi

दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में चार वांछित अपराधी मारे गए हैं। ये वांटेड गैंगस्टर बिहार में हत्या के कई मामलों में कथित तौर पर संलिप्त थे। पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ बुधवार देर रात बहादुर शाह मार्ग पर हुई ये जानकारी मिली है। Delhi

Read Also: बाबरसा मिठाई है बहुत खास, एक अंग्रेज अधिकारी और मुगल सम्राट बाबर से जोड़ा जाता है इसका नाम

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी कई दिनों से दिल्ली में छिपे हुए थे। उनकी तलाश में मंगलवार और बुधवार के दरमियानी को संयुक्त टीम ने अभियान चलाया, जिसके दौरान ही ये मुठभेड़ हुई। मारे गए मोस्ट वांटेड बदमाशों की पहचान बिहार निवासी रंजन पाठक, विमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के कुख्यात ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग के गैंगस्टर थे। Delhi

अधिकारी ने बताया कि ये सभी हत्या और जबरन वसूली सहित कई जघन्य आपराधिक मामलों में वांछित थे। तलाश अभियान के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चारों आरोपी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल अपराधियों को रोहिणी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह का सरगना इनामी बदमाश रंजन पाठक बिहार और आसपास के राज्यों में एक संगठित आपराधिक नेटवर्क संचालित करता था। Delhi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *