कोका-कोला का स्प्राइट के लिए एक नया ब्रांड अभियान शुरू

शीतल पेय बनाने वाली कोका-कोला इंडिया ने अपने प्रमुख पेय स्प्राइट के लिए शुक्रवार को एक नया ब्रांड अभियान शुरू किया है। कंपनी के अनुसार इस अभियान में बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियां तापसी पन्नू और आयुष्मान खुराना चार रिफ्रेशिंग फिल्मों में हैं।

हर एक फिल्म में घर पर आराम करने के अनुभव के मज़ेदार और झुंझलाहट पैदा करनेवाले पक्षों को दर्शाया गया है। ‘न्यू नॉर्मल’ के अवसरों और बाधाओं के साथ तालमेल बैठाते हुए अधिकांश शूटिंग वर्चुअल की गई।

Also Read Ankita Lokhande ने सुशांत द्वारा EMI चुकाने की रिपोर्ट के बाद शेयर की बैंक स्टेटमेंट

इस अवसर पर कोका-कोला इंडिया और साउथ वेस्ट एशिया में स्पार्कलिंग कैटेगरी के उपाध्यक्ष श्रेनिक दसानी ने नए अभियान के बारे में कहा कि इस अभियान का शुभारंभ हमारे उपभोक्ता केंद्रित दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।

हमारे ब्रांड ने हमेशा उपभोग के अलग-अलग अवसरों के लिए मूल्यों को जोड़ने की मंशा रखी है और उनके जीवन के ‘न्यू नॉर्मल’ में कुछ और भरोसेमंद क्षण लाने के लिए तैयार हैं।

Also Read सीएम हेमंत सोरेन की BCCI से अपील, धोनी के लिए रांची में हो फेयरवेल मैच का आयोजन

जब आप स्क्रीन के सामने अपना पसंदीदा समय बिता रहे हों, तब हम आपके लिए जिंदगी के कुछ मजेदार, बोल्ड और प्रासंगिक अनुभव लाए हैं। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि स्प्राइट्स का “बकवास हटाओ, स्प्राइट उठाओ” अभियान रोजमर्रा के उन वास्तविक व्यवधानों के बारे में है जो हमें उन पलों में घेर लेते हैं, जब हम घर पर आराम से समय बिता रहे होते हैं।

वर्तमान स्थिति में फिल्म की शूटिंग करने से कई नए अनुभव और सीख मिली। इस दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि यह मेरे पसंदीदा अभियानों में से एक है। “बकवास हटाओ, स्प्राइट उठाओ” के पीछे का विचार वाकई मुझे प्रतिध्वनित करता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *