दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार, धुंध के साथ हुई दिन की शुरुआत

AQI: 

AQI: दिल्ली में वायु गुणवत्ता गुरुवार सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, जबकि आनंद विहार इलाके में ये ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई।दिवाली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो गई है और धीमी गति से चलने वाली हवा ने स्थिति को और बदतर बना दिया है।समीर’ ऐप के अनुसार, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 428 दर्ज किया गया, जो सभी निगरानी स्टेशनों में सबसे अधिक है।दिल्ली के अधिकतर अन्य स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, और 48 में से केवल छह स्टेशन में ही ये खराब श्रेणी में पाई गई।AQI:

Read Also- Uttarakhand: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रति घंटा बुलेटिन के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 326 रहा।सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच को “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच को “मध्यम”, 201 से 300 के बीच को “खराब”, 301 से 400 के बीच को “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच को “गंभीर” माना जाता है।AQI:

Read Also- Sports News: खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा ने की वापसी, सौरव गांगुली को पछाडकर बनाया नया रिकॉर्ड

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री कम है।अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह के समय धुंध और बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।AQI:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *