Kokrajhar: असम में रेलवे ट्रैक पर हुआ आईईडी विस्फोट, थमे रेल के पहिए

Kokrajhar: असम के कोकराझार जिले में गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों द्वारा रेलवे ट्रैक पर ‘परिष्कृत विस्फोटक उपकरण’ (आईईडी) से विस्फोट किए जाने के बाद लोअर असम और उत्तरी बंगाल के कुछ हिस्सों में रेल सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि ये विस्फोट देर रात कोकराझार रेलवे स्टेशन से सालाकाटी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर दूर हुआ।उन्होंने बताया, “इस धमाके से रेल की पटरी का करीब तीन फुट हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और टूटे हुए पटरी के टुकड़े कई मीटर दूर तक बिखर गए।”Kokrajhar:

Read Also- MP: इंदौर में आग का ताड़व, धुएं में दम घुटने से वाहन शोरूम के मालिक की मौत

कोकराझार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पुष्पराज सिंह ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई ट्रेन पटरी से उतरी है।एसएसपी ने बताया,”ट्रैक का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था उसकी तुरंत मरम्मत की गई और अब रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल कर दिया गया है।”एक अन्य अधिकारी के अनुसार, रात भर ट्रेन संचालन निलंबित रहा। इस वजह से लोअर असम और उत्तरी पश्चिम बंगाल में सुबह करीब आठ बजे तक कई ‘अप’ और ‘डाउन’ रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं।Kokrajhar:

Read Also- MP: इंदौर में आग का ताड़व, धुएं में दम घुटने से वाहन शोरूम के मालिक की मौत

रेलवे और सुरक्षा कर्मियों ने प्रभावित क्षेत्र का पूरी तरह से निरीक्षण कर सेवाओं को पूरी तरह से बहाल किया।अधिकारियों ने फिलहाल मार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और विस्फोट में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।Kokrajhar:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *