Chhath: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन और बसों में सीटों की…

Chhath:  दिल्ली के रेलवे स्टेशन अपने परिवारों के साथ छठ पूजा मनाने के लिए घर जा रहे लोगों से भरे हुए हैं।त्योहारी सीजन में भीड़ का बढ़ना लाजमी है। ऐसे में किसी भी हादसे को रोकने के लिए दिल्ली सरकार और रेल मंत्रालय दोनों ने ही खास इंतजाम किए हैं।आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों का कहना है कि सुविधाएं पिछले सालों के मुकाबले बेहतर हुई हैं।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी यात्री रेलवे की तरफ से किए गए इंतजामों से  संतुष्ट दिखे।Chhath: 

Read Also: MP: इंदौर में आग का ताड़व, धुएं में दम घुटने से वाहन शोरूम के मालिक की मौत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि, चूंकि रेलगाड़ियां निम्न और मध्यम आय वर्ग के लिए यात्रा का सबसे पहला जरिया हैं, इसलिए भारतीय रेलवे सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सुविधाओं में सुधार करने के लिए काम कर रहा है।छठ का महापर्व सूर्य देव को समर्पित है और ये मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को खत्म होगी।Chhath: 

Read Also: PM मोदी मलेशिया में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से लेंगे हिस्सा

सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा 25 अक्तूबर से शुरू होगी। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 25 तारीख को नहाय-खाय के साथ होगी। 26 अक्टूबर को खरना रहेगी। व्रती महिलायें 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा का समापन होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *