Bollywood: कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बेहतरीन सीरीज

Bollywood

Bollywood: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’’ की तारीफ करते हुए कहा है कि यह ओटीटी पर अब तक देखी गई सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है और शाहरुख खान को अपने बेटे पर गर्व होना चाहिए।उन्होंने रविवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इस सीरीज की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा और कहा कि इसकी तारीफ के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। लोकसभा सदस्य ने इस सीरीज को देखने के बाद यह पोस्ट किया था।Bollywood:

Read also-UK: सात समंदर पार लंदन में छठ पर्व की धूम, डूबते सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’’ का निर्देशन आर्यन खान ने किया है और इसके साथ ही रचनात्मक जगत में उनकी पारी का आगाज हुआ है।थरूर ने कहा, ‘‘मैं दो दिनों से सर्दी-खांसी से जूझ रहा हूं और कई कार्यक्रम रद्द कर रहा हूं। मेरे स्टाफ और मेरी बहन स्मिता थरूर ने मुझे कंप्यूटर से ध्यान हटाकर ‘नेटफ्लिक्स’ की सीरीज़ देखने के लिए मनाया और यह मेरे लिए अब तक की सबसे अच्छी चीज़ों में से एक है। यह ओटीटी खरा सोना है।’’Bollywood:

Read also- Digital Arrest Cyber Fraud: बेंगलुरू के निजी कंपनी का बैंक खाता हैक कर 48 करोड़ ट्रांसफर करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

उनका कहना है, ‘‘अभी-अभी आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म, “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” देखी और मेरे पास तारीफ के लिए शब्द नहीं बचे हैं। लेखन धारदार है, निर्देशन बेबाक है और व्यंग्य की निडरता है, बॉलीवुड को इसकी जरूरत है।’थरूर ने कहा कि एक पिता के तौर पर शाहरूख खान को अपने बेटे पर गर्व करना चाहिए।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *