BJP: गडकरी के साथ राव की बैठक में अलवर से सांसद व केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी रहे मौजूद

BJP: बैठक में दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे स्थित धारुहेडा में भिवाड़ी की ओर से आने वाले प्रदूषित व बरसाती पानी के कारण नेशनल हाईवे पर बाधित होने वाले यातायात के मुद्दे पर गहन चर्चा की गई। बैठक में अलवर से सांसद व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन  गडकरी को बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से भिवाड़ी के औद्योगिक दूषित पानी के  शुद्धिकरण  के लिए  संसाधन का निर्माण आरंभ कर दिया था और दिसंबर में इनका निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। BJP:
इन निर्माण के बाद भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का करीब 34 एमएलडी औपचारिक भिवाड़ी में ही किया जा सकेगा । उन्होंने बैठक में बताया कि राजस्थान की ओर से आने वाले औद्योगिक प्रदूषित पानी को निर्माण पूरा होने के बाद काफी हद तक नियंत्रित कर लिया जाएगा। BJP:
बैठक में भिवाड़ी की ओर से आने वाले बरसाती पानी व धारुहेडा के बरसाती पानी को नेशनल हाईवे से  करीब छह किलोमीटर  अंडरग्राउंड पाइपलाइन के जरिए साहबी नदी तक पहुंचाने के बारे में विचार किया गया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द प्रस्तुत करें।BJP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *