उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में भगवान विट्ठल की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

Eknath Shinde

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीते शुक्रवार शाम ठाणे के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर उपवन घाट पर भगवान विट्ठल की 51 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ये ठाणेकरों के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि कार्तिकी एकादशी की महापूजा से पहले ही विट्ठुरैया ने दर्शन दिए हैं।इस जनसमूह में बड़ी संख्या में ‘वारकरी’ शामिल थे।Eknath ShindeEknath ShindeEknath Shinde

Read also- अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

शिंदे ने आगे कहा कि मैं एक वारकरी और किसान परिवार से हूँ। बचपन में मैं अपने दादा-दादी और माता-पिता के साथ पंढरपुर जाया करता था। आज मैं यहाँ उप-मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि विट्ठल के भक्त के रूप में आया हूँ।उन्होंने ये भी कहा कि बारिश के कारण भारी नुकसान झेल रहे किसानों के परिवारों में शादियाँ शिवसेना की मदद से निर्धारित समय पर होंगी।Eknath Shinde

Read also- भोजपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

इस अवसर पर राज्य मंत्री और शिंदे की पार्टी के सहयोगी प्रताप सरनाईक ने कहा कि मीरा-भायंदर में दो स्थानों और कासरवडावली में एक स्थान पर भव्य विट्ठल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जबकि वर्तक नगर में एक वारकरी भवन बनाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *