भोजपुर में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar: Father and son shot dead in Bhojpur, law and order issues raised

Bihar: बिहार (Bihar) के भोजपुर जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बीते शुक्रवार 31 अक्टूबर को ये जानकारी दी। मृतकों की पहचान प्रमोद और उनके बेटे प्रियांशु के रूप में हुई है। दोनों भोजपुर जिले के पियानिया गांव के रहने वाले थे।

Read Also: गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान, एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने जीता दिल

पुलिस के अनुसार ये घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला घाट इलाके में हुई। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक श्री राज ने बताया कि घटना के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। हालाँकि, उन्होंने कहा कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। एसपी ने कहा, आगे की जाँच जारी है। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं।

Read Also: PM Modi CG Visit: प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में हिस्सा लेंगे

प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि इस घटना का विधानसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। एसपी ने बताया, पुलिस को सूचना मिली कि बेला घाट इलाके में सड़क किनारे पिता-पुत्र का शव पड़ा है। शवों पर कटने और गोली लगने के निशान थे।शवों को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का संदेह है।उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वे गुरुवार रात से लापता थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रियांशु की आने वाले दिनों में शादी होने वाली थी। उसके पिता गाँव में मिठाई की दुकान चलाते थे।  Bihar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *