Uttar Pradesh: लखनऊ की पाककला हुई वैश्विक, यूनेस्को की सूची में शामिल किये जाने से खुशी की लहर

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: नवाबों का शहर लखनऊ पर्यटकों को हर बार मुस्कुराने के लिए आमंत्रित करता है। इस हफ्ते शहर को एक और नई पहचान मिली है, जब यूनेस्को ने अवध की पूर्व राजधानी को ‘रचनात्मक पाककला का शहर’ घोषित किया। Uttar Pradesh

लखनऊ के लोगों के लिए, ये मान्यता अवधी पकवानों की विविधता के लिए एक बड़ा सम्मान है, मुंह में घुल जाने वाले कबाब से लेकर अवधी केसर बिरयानी, छोले और मिठाइयों की बहुत बड़ी कतार है। Uttar Pradesh

Read Also: WomensCricketWorldCup: भारत ने जीता खिताब, 52 साल बाद सपना हुआ पूरा

यहां के लोगों के लिए, ये पहचान कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उनका कहना है कि ये शहर की खाने-पीने की संस्कृति की समृद्ध विरासत को दिखाता है।
लखनऊ की खाने-पीने की विरासत के केंद्र में टुंडे कबाब, बिरयानी और मशहूर चाट हैं, जिनमें से कई पीढ़ियों से स्वादिष्ट व्यंजन परोसते आ रहे हैं। खाने के शौकीनों और अवधी जायकों के असली स्वाद का लुत्फ उठाने के लिए लखनऊ एक बेहतरीन जगह है।
कई लोग तो यहां स्वाद और परंपरा का जश्न मनाने आते हैं। Uttar Pradesh

Read Also: Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम से रिलीज किया गया

कुछ लोगों के लिए, यहां सिर्फ स्थानीय खाने का स्वाद ही नहीं है, बल्कि शहर की गर्मजोशी लोगों को सचमुच आकर्षित करती है। लखनऊ की समृद्ध खाने-पीने की संस्कृति को 31 अक्टूबर को नयी पहचान मिली, जब यूनेस्को ने लखनऊ समेत 58 शहरों को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में नये सदस्य के रूप में शामिल किया। इसमें अब 100 से ज्यादा देशों के 408 शहर शामिल हैं। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *