UP News: जौनपुर में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह एक बस के एक ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई, जब अयोध्या से वाराणसी जा रही पर्यटक बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस एक ट्रक से टकरा गई।पुलिस के अनुसार इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।UP News: 

Read also- मुंबई में तकनीकी खराबी के कारण मोनोरेल के पहिए थमे, बाहर निकाले गए 17 यात्री

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि ये घटना लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव में हुई।बस में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 लोग थे। उन्होंने बताया कि बस चालक जैसे ही ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, वे पास के ट्रेलर से टकरा गई।UP News: 

Read also- बहराइच में फिर बढ़े भेड़ियों के हमले के मामले, लोग रात में कर रहे इलाके की निगरानी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर लिया है।UP News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *