COP30: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीन, क्यूबा के मंत्रियों से की वार्ता

COP30

COP30: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने यहां ब्राजील में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 के दौरान चीन, क्यूबा, जर्मनी और डेनमार्क के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की और जलवायु सम्मेलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। यादव ने जलवायु परिवर्तन संबंधी चीन के विशेष दूत लियू झेनमिन से मुलाकात की और मौजूदा सम्मेलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने क्यूबा के अपने समकक्ष सी अरमांडो रोड्रिगज बतिस्ता से मुलाकात की और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में संभावित सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा की। COP30:

Read also- Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के बीच तीखी बहस के बाद रिश्ते में खटास

ये बैठकें बुधवार को यहां हुईं। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने बेलेम में सीओपी30 के दौरान चीन के जलवायु परिवर्तन संबंधी विशेष दूत लियू झेनमिन से मुलाकात की। क्यूबा के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु मंत्री के साथ अपनी मुलाकात के बारे में यादव ने कहा कि उनकी चर्चा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में संभावित सहयोग से जुड़े विषयों पर केंद्रित रही।COP30:

Read also- Bigg Boss 19 Family Week: प्रणित मोरे के भाई प्रयाग ने घर में ली एंट्री, घरवालों के साथ की मस्ती

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन के अंतर्गत होने वाले वार्षिक सीओपी में 190 से अधिक देशों के वार्ताकार भाग ले रहे हैं। सीओपी30 का आयोजन ब्राजील के अमेजन क्षेत्र के बेलेम में 10 से 21 नवंबर तक हो रहा है। यादव ने जापान के जलवायु मंत्री हिरोताका इशिहारा और जर्मनी के अपने समकक्ष कार्स्टन श्नाइडर से भी मुलाकात की। यादव ने डेनमार्क के मंत्री लार्स आगार्ड मोलर और यूरोपीय संघ के आयुक्त वोपके होकेस्ट्रा के साथ भी चर्चा की।COP30:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *