Imphal: मणिपुर में फिर मचा बवाल, संगाई महोत्सव का प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध

Imphal: 

Imphal: मणिपुर के इंफाल में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच गुरुवार को उस समय झड़प हो गई, जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने इंफाल में वार्षिक संगाई पर्यटन महोत्सव के मुख्य स्थल पर धावा बोलने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।Imphal: 

Read also-Delhi: लालकिला विस्फोट मामले में चार आरोपियों को अदालत ने NIA हिरासत में भेजा

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि किसी भी पर्यटन महोत्सव को आयोजित करने से पहले, अधिकारी राज्य में जारी संघर्ष का समाधान करें और मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा की वजह से आंतरिक रूप से विस्थापित हुए लोगों (आईडीपी) के पुनर्वास की व्यवस्था करें। मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद दो साल तक इस उत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। इस उत्सव का आयोजन 21 नवंबर से 30 नवंबर तक होगा। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय झड़पों में कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।Imphal: 

इस साल फरवरी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। ‘कोऑर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ (सीओसीओएमआई) के सदस्यों के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी मुख्य महोत्सव स्थल के निकट कोनुंग ममांग में एकत्र हुए और महोत्सव के आयोजन का विरोध किया और इसे रोकने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों से परिसर छोड़ने या शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने को कहा। हालांकि, जब आंदोलनकारी बड़ी संख्या में मुख्य स्थल की ओर बढ़ने में कामयाब हो गए, तो सुरक्षा बलों ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।Imphal: 

Read also-TMC: SIR पर बिफरी CM ममता बनर्जी, चुनाव आयोग को पत्र लिख कर दी ये डिमांड

कार्यक्रम स्थल के निकट महाराजा बोधचंद्र कॉलेज के निकट राज्य बलों और महिलाओं समेत प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। राज्य सरकार ने लोगों से इस उत्सव में भाग लेने की अपील की। मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने सोमवार को कहा था, ‘‘राज्य सरकार के लिए आईडीपी का पुनर्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन संगाई महोत्सव का आयोजन आर्थिक गति बढ़ाने, स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों, शिल्पकारों और किसानों को बाजार उपलब्ध कराने और व्यापार और निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए महत्वपूर्ण है।’इस उत्सव का विरोध कर रहे एक प्रतिबंधित संगठन के 24 घंटे के बंद से बुधवार को इंफाल घाटी के जिलों में सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।Imphal: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *