प्रेग्नेंसी में भी बेबो कर रही खूब काम, सेट से शेयर की ऐसी Pic

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं।

हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपने होने वाले बच्चे के साथ शूट कर रही हैं।

बेबो ने इस फोटो पर कैप्शन दिया है कि हम दोनों सेट्स पर हैं। वहीं, करीना की इस फोटो को देखकर उनके फैन्स को खासी चिंता हो गई है, वो करीना कपूर को आराम करने की सलाह दे रहे हैं।

वहीं इससे पहले करीना कपूर पिछले दिनों क्लीनिक विजिट के लिए पहुचीं तो उनका लुक काफी कंफर्टेबल और कूल था।

करीना कपूर लंबे समय बाद शूटिंग के बाद पहाड़ों से लौट आईं हैं, जिसके बाद वो लगातार नजर आ रही हैं। करीना कपूर के ड्रेसिंग सेंस की चर्चा हमेशा होती रही है। दरअसल, दूसरी बार मां बन रहीं करीना कपूर स्टाइलिश लेकिन आरामदायक कपड़ों का ही चुनाव करती हैं।

Also Read ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आई आमिर खान की बेटी Ira Khan, फैंस हुए बेहाल

करीना कपूर पिछले दिनों जब कैमरे में कैद हुईं तो उन्होंने कफ्तान पहन रखा था। घर से बाहर नजर आईं करीना अपने स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

करीना इन दिनों अक्सर मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। आए दिन उनके तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *