Srinagar: श्रीनगर में शीतलहर का कहर जारी, अनंतनाग में पारा शून्य से 4.1 डिग्री नीचे गिरा

Srinagar:

Srinagar: श्रीनगर में भीषण शीत लहर का सिलसिला जारी है। सोमवार रात पारा शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया। स्थानीय लोग सामान्य से पहले ही ठंड के आने से हैरान हैं, लेकिन पर्यटक इसका पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। कई पर्यटकों ने बताया कि वे खास तौर पर ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए आए हैं।  Srinagar

Read Also- Bollywood: अभिनेत्री सेलिना जेटली ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा और क्रूरता का आरोप

इस बीच, अनंतनाग ज़िले के पहलगाम में और भी ज़्यादा कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां सोमवार रात तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पारे में तेज गिरावट ने हर तरफ सफेद माहौल कर दिया। पेड़ की शाखाओं और पत्तियों पर जमी हुई बर्फ काफी खूबसूरत लग रही हैं। Srinagar

Read Also- राम मंदिर के ऊपर भगवा ध्वज फहराना सनातन संस्कृति के लिए गर्व- गृह मंत्री अमित शाह

श्रीनगर में छाई धुंध – जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मशहूर डल झील पर सुबह की धुंध छाने के साथ कांगड़ी बेचने वालों का मजमा जमा हो जाता है। कश्मीर में कांगड़ी एक मिट्टी का पारंपरिक बर्तन होता है, जिसे विकर की टोकरी में रखा जाता है और जिसका इस्तेमाल चलते-फिरते हीटर के रूप में किया जाता है। कश्मीर घाटी में सर्दी ने दस्तक दे दी है। तापमान जैसे-जैसे गिरता है, लोगों को गर्म लबादों में लिपटे हुए देखा जा सकता है।सड़कों के किनारों पर जगह-जगह अलाव जलने लगते हैं। Srinagar

रोजी-रोटी पर पड़ा बुरा असर- श्रीनगर के लोगों का कहना है कि इस साल ठंड का मौसम पिछले सालों के मुकाबले काफी पहले आ गया है।यहां के लोगों का कहना है सुबह के समय कोहरा छाए रहने से उनकी आजीविका बुरी तरह से प्रभावित हो रही है क्योंकि ज्यादा ठंड के कारण डल झील पर सुबह आने वाले पर्यटकों में कमी आ गई है।श्रीनगर के लोगों को इस बात का डर है कि तापमान में शुरुआती गिरावट से ये संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। Srinagar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *