तिरुपति में गैस टैंकर में विस्फोट, 2 लोगों की मौत

Andhra Pradesh: Gas tanker explosion in Tirupati, 2 people killed

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के वेलमपाडु में बुधवार यानी की आज 26 नवंबर को एक टाइल फैक्टरी में एक गैस टैंकर में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। श्री कालाहस्ती उप-विभागीय पुलिस अधिकारी नरसिम्हा मूर्ति ने बताया कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से भरे जाने वाले बड़े टैंकर में सुबह करीब 11.30 बजे उस समय विस्फोट हो गया, जब उसमें नाइट्रोजन गैस प्रवाहित करके रिसाव की जांच की जा रही थी। Andhra Pradesh:

Read Also: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद डब्ल्यूटीसी तालिका में पांचवें स्थान पर खिसका भारत

मूर्ति ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि टैंकर में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। टैंकर में विस्फोट उस समय हुआ जब रिसाव की जांच के लिए नाइट्रोजन गैस प्रवाहित की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों श्रमिकों की मौत सिर में चोट लगने से हुई और इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। Andhra Pradesh:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *