“शुकरी अपनी टिप्पणी पर गौर करेंगे” – कोच के विवादित बयान पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान की स्पष्ट प्रतिक्रिया

Sports News: “Shukri will look into his comments” – South Africa captain's candid response to coach's controversial statement

Sports News: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारत को ‘घुटने के बल लाने’ के कोच शुकरी कोनराड के विवादित बयान को तूल नहीं देते हुए कहा कि मुख्य कोच अपनी टिप्पणी पर गौर करेंगे। अनिल कुंबले और डेल स्टेन समेत भारत और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ियों ने ‘ग्रोवेल’ (सीने के बल लेटना या रेंगना) शब्द के इस्तेमाल को लेकर कोनराड की आलोचना की थी चूंकि इस शब्द का ऐतिहासिक संदर्भ है।

Read Also: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद डब्ल्यूटीसी तालिका में पांचवें स्थान पर खिसका भारत

बावुमा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि मुझे सुबह ही कोच के बयान के बारे में पता चला। मेरा ध्यान मैच पर था तो उनसे बात करने का मौका नहीं मिला। शुकरी 60 साल के होने वाले हैं और वह अपने बयान पर गौर करेंगे। कोलकाता में पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह द्वारा उन्हें ‘बौना’ कहे जाने का जिक्र करते हुए बावुमा ने कहा, लेकिन इस श्रृंखला में कुछ खिलाड़ियों ने भी सीमा पार की है। मैं यह नहीं कर रहा कि कोच ने सीमा पार की है लेकिन वह अपने बयान पर गौर करेंगे।  Sports News

Read Also: तिरुपति में गैस टैंकर में विस्फोट, 2 लोगों की मौत

वेस्टइंडीज टीम जब 1976 में इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला खेलने आई थी, तब इंग्लैंड के तत्कालीन कप्तान टोनी ग्रेग ने एक इंटरव्यू में कहा था,‘‘मैं उन्हें घुटने के बल लाना (ग्रोवेल) चाहता हूं।’ वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को श्रृंखला में 5.0 से हराया था। कोनराड ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका के जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद यह बयान दिया था।  Sports News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *