Gold Silver Price: वैश्विक बाजारों में मजबूत धारणा से सोना, चांदी में तेजी

Gold Silver Price: Gold and silver rise on strong sentiment in global markets

Gold Silver Price: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और निवेशकों की कारोबारी दिलचस्पी को देखते हुए शुक्रवार यानी की आज 28 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 1,30,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 1,29,560 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गयी। Gold Silver Price

चांदी की कीमत में भी लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही और यह 3,000 रुपये बढ़कर 1,71,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। सोमवार को जो चांदी 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी, वह पिछले चार सत्रों में 16,200 रुपये और बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 12.44, या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 4,169.88 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Read Also: इडुक्की में ‘स्काई-डाइनिंग’ रेस्तरां में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया

विश्व की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्रओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़कर 99.75 पर रहा।इससे सोने की बढ़त पर अंकुश लगा। हाजिर चांदी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 53.81 डॉलर प्रति औंस पर रही। यह लगातार पांचवां दिन है, जब इसमें बढ़त है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *