Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, चांदनी चौक में AQI 300 पार

Delhi Pollution

Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया। कई इलाकों में ये और भी ज्यादा रहा। Air Pollution:

Read Also- Cyclone Ditwah: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से बात की, सहयोग का आश्वासन दिया

दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और इस दौरान समग्र वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 301 दर्ज की गई।लगातार 24 दिनों तक ‘बेहद खराब’ और अक्सर ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब रहने के बाद रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ था और तब एक्यूआई 279 दर्ज किया गया था जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है।

Read Also- Election: महाराष्ट्र में नगर पंचायत चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, भारी संख्या में पहुंचे लोग

चांदनी चौक (आईआईटीएम) में एक्यूआई 400 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।इसके अलावा विवेक विहार (डीपीसीसी) में 399, बवाना में 392, आनंद विहार में 386 और सोनिया विहार में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया।राजधानी के कई हिस्सों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा हुआ है और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।Air Pollution:

सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बेहद खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।Air Pollution:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *