Haryana: गणेशोत्सव से पहले करनाल का एक कारीगर परिवार निभा रहा है भगवान गणेश की मूर्तियां बनाने की परंपरा

Haryana

Haryana: मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले सीताराम और उनका परिवार सालों से हरियाणा के करनाल में रह रहा है। कारीगरों का यह परिवार आने वाले गणेशोत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त है।

उन्होंने त्योहार से छह महीने पहले, यानी मार्च में ही भगवान गणेश की मूर्तियां बनाना शुरू कर दिया था, क्योंकि उन्हें अच्छी मांग की उम्मीद थी। अब उनकी मेहनत रंग लाती दिख रही है। Haryana

Read Also:  Uttar Pradesh: फर्रुखाबाद में गहराया बाढ़ का संकट, गंगा खतरे के निशान के पार, 111 गांव प्रभावित

सीताराम एक कुशल कारीगर हैं जो बचपन से ही मूर्तियां बना रहे हैं और अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा के इस शहर में कई ग्राहकों ने पिछले महीने ऑर्डर देना शुरू किया और वे यो देखने के लिए कार्यशाला में आते हैं कि मूर्तियां कितनी तैयार हो चुकी हैं। कई ऐसे ग्राहक हैं जो सिर्फ सीताराम के पास से ही हर साल मूर्ति खरीदते हैं। करनाल और आस-पास के इलाकों में सालों से उनके हुनर ​​की चर्चा हो रही है।

14 सितंबर से शुरू होने वाले 10 दिन के गणेशोत्सव को देखते हुए, सीताराम और उनका परिवार ऑर्डर पूरे करने में व्यस्त हैं ताकि भगवान गणेश की मूर्तियां समय से पहले पहुंचाई जा सकें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *