Haryana News: CM सैनी ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 में की शिरकत

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2025 में की शिरकत। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले  अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माता मनसा देवी की पवित्र भूमि पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।

Read Also- Palash-Smriti: हल्दी-संगीत तो हुआ मगर अब नहीं होंगे सात फेरे, टूटी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी

चार दिन के इस विज्ञान महाकुंभ में देश-विदेश से लगभग 40 हजार प्रतिभागी ले रहे हैं भाग। इस आयोजन में आप विज्ञान एवं नवाचार से संबंधित विषयों पर 150 से अधिक विशेष सत्रों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव पंचकूला में आयोजित करने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद।  Haryana News:

Read Also: पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल तेज, गीता पाठ में लाखों श्रद्धालुओं ने लिया …

इतने बड़े साइंस फेस्टिवल के लिए हरियाणा को दूसरी बार चुना गया और हमें मिला मेजबानी का अवसर। यह साइंस फेस्टिवल विज्ञान, नवाचार, स्टार्टअप, ऊर्जा, भविष्य तकनीक और नए भारत के सपनों का संगम। इस महोत्सव का थीम आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान से समृद्धि प्रासंगिक यह थीम हमारे वैज्ञानिक सोच और भविष्य के संकल्पों का है दर्पण। पिछले 11 वर्षों में विज्ञान के क्षेत्र में भारत बढ़ रहा है तेज गति से आगे। Haryana News:

यह विज्ञान महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित राष्ट्र के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम। आज इस महोत्सव के दूसरे दिन स्टूडेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी विलेज का भी उद्घाटन करने का मिला सौभाग्य। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तर -पश्चिम भारत के युवाओं पर किया गया है ध्यान केंद्रित। आज विज्ञान नीति निर्माण का है आधार। Haryana News:

प्रदेश विज्ञान के बल पर बढ़ रहा है गति से आगे ।गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और हिसार जैसे शहरों को देश के प्रमुख आईटी और R&D का हब बनाने का निरंतर हो रहा है कार्य। हर बच्चा वैज्ञानिक सोच के साथ खड़ा हो और आगे बढ़े ऐसा हमारी सरकार का लक्ष्य। हमारी सरकार द्वारा हरियाणा के युवा वैज्ञानिकों को भी किया जाता है प्रोत्साहित। प्रत्येक वर्ष हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार से भी युवाओं को किया जाता है सम्मानित। Haryana News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *