सशस्त्र सेना झंडा दिवस: PM मोदी ने सशस्त्र बलों के प्रति आभार किया व्यक्त

सशस्त्र सेना झंडा दिवस: 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अटूट साहस के साथ राष्ट्र की रक्षा करने के लिए सशस्त्र बलों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जो अटूट साहस के साथ हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं।”

Read Also: Indigo Crisis: इंडिगो संकट’ के बीच सोनू सूद ने यात्रियों से संयम बरतने की अपील की

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में भी योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने लोगों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने की अपील की और कहा, “उनका अनुशासन, दृढ़ संकल्प और उत्साह हमारे लोगों की रक्षा करता है। हमारे राष्ट्र को मजबूत बनाता है। उनकी प्रतिबद्धता हमारे राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का एक सशक्त उदाहरण है।” सशस्त्र सेना झंडा दिवस:

Read Also: तेलंगाना में राइजिंग ग्लोबल समिट का आगाज, उद्घाटन समारोह में शामिल होगे कैलाश सत्यार्थी

1949 से सात दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि उन शहीदों और वर्दीधारी जवानों को सम्मानित किया जा सके, जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा के लिए हमारी सीमाओं पर बहादुरी से लड़ाई लड़ी और लड़ रहे हैं।शनिवार को इस अवसर पर बेंगलुरू, पटना और कोलकाता सहित पूरे देश में समारोह आयोजित किए गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *