Goa: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड पर छलका पीडितों का दर्द, परिजनों ने बयां किया दर्द

Goa: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में असम के तीन लोगों के मारे जाने के बाद उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में अवसरों की कमी के कारण उनके बेटों को दूर पश्चिमी राज्य जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। गोवा नाइट क्लब में शनिवार रात जिस समय आग लगी तब असम के तीनों लोग वहां काम कर रहे थे। आग लगने की इस घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। Goa:

Read also- ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोवा के अरपोरा अग्निकांड में हुई मौतों से बहुत दुखी हूं, इस घटना में – कछार के राहुल तांती, मनोजीत मल और धेमाजी के डी. पातिर – हमारे तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ Goa:’

Read also-Parliament: PM मोदी कितनी भी कोशिश कर लें, नेहरू के योगदान पर दाग नहीं लगा सकते- गौरव गोगोई

‘नाइट क्लब’ के रसोईघर में काम करने वाले मनोजित मल (24) और राहुल तांती (60) के शव गोवा में ही काम कर रहे उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए गए हैं जबकि पातिर के बड़े भाई केरल में काम करते हैं जो उसका शव लेने के लिए गोवा रवाना हो चुके हैं। पातिर नाइट क्लब में रसोइया था।तीनों मृतकों के परिजनों ने दावा किया कि अधिकारियों ने उन्हें उनके शवों को घर लाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों के बारे में सूचित नहीं किया है। माल और तांती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घर पर आजीविका के अवसर न होने के कारण उनके बच्चों को गांव और राज्य छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।Goa:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *