लखनऊ एयरपोर्ट पर CA की दर्दनाक मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

Kanpur: उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह लखनऊ हवाई अड्डे पर मृत चार्टर्ड अकाउंटेंट अनूप पाण्डेय के परिवार ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनकी मौत हवाई अड्डा अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई।कानपुर निवासी अनूप एक शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ आए थे और उन्हें बेंगलुरू वापस जाना था। Kanpu

Read also- Goa: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड पर छलका पीडितों का दर्द, परिजनों ने बयां किया दर्द

परिवार का आरोप है कि हवाई अड्डे पर सही मेडिकल मदद नही मिली और सुरक्षा कर्मचारियों ने ही उन्हें सीपीआर दिया। उनका दावा है कि वहां एंबुलेंस की सुविधा नहीं थी और अगर उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया जाता, तो शायद उनकी जान बच जाती। Kanpur:

Read also- ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन

अनूप पाण्डेय के भतीजे अतुल दीक्षित ने कहा, “एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। मौके पर कोई डॉक्टर या मेडिकल टीम मौजूद नहीं थी, सिर्फ कुछ ग्राउंड स्टाफ मौजूद थे। उनके आस-पास भीड़ जमा हो गई थी और बाद में हमने जो वीडियो देखे, उनसे ऐसा लगा कि वे शुरू में वे ठीक हो गए थे। लेकिन, समय पर सही इलाज न मिलने की वजह से उनकी जान चली गई।“Kanpur:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *