Entertainment: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 160.15 करोड़ रुपये की कमाई की

Entertainment:  रणवीर सिंह अभिनीत “धुरंधर” ने तीन दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 160.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को ये जानकारी दी। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” से मशहूर हुए आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं। Entertainment: 

Read also- लखनऊ एयरपोर्ट पर CA की दर्दनाक मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

माधवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए।इस पोस्ट में फिल्म की दिन-प्रतिदिन की कमाई का ब्योरा भी दिया गया है।धुरंधर” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और अगले दिनों 33.10 करोड़ रुपये और 44.80 करोड़ रुपये की कमाई की।Entertainment: 

Read also- Indigo Crisis: इंडिगो संकट 7वें दिन भी बरकरार, 500 से अधिक फ्लाइट कैंसिल

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 106.50 करोड़ रुपये है।पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “भारत का नया जुनून: धु…रण…धर! अभी अपनी टिकट बुक करें। लिंक बायो में है। #धुरंधर दुनिया भर के सिनेमाघरों में छा रहा है।ये फिल्म एक अंडरवर्ल्ड गाथा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अपराधियों, मुखबिरों और गुर्गों का एक नेटवर्क दिखाया गया है, जिनकी जिंदगियां आपस में जुड़ी हुई हैं, गुप्त अभियानों, जासूसी और विश्वासघात से जूझ रही हैं।Entertainment: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *