PM मोदी ने ब्रुनेई में किया भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का उद्घाटन

ब्रुनेई दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का उद्घाटन किया है और इसे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का संकेत बताया है। इससे पहले उनका विदेश दौरे पर जोरदार स्वागत किया गया था।

Read Also: International Skyscraper Day: इस खास दिन पर जानिए कहां हैं विश्व और भारत की सबसे ऊंची इमारतें ?

PM मोदी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट कर कहा कि “भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी का उद्घाटन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, जो ब्रुनेई दारुस्सलाम के साथ हमारे मजबूत संबंधों का संकेत है। इससे हमारे प्रवासी समुदाय को भी लाभ होगा।”

इसी को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने X पर लिखी पोस्ट में कहा, “भारत-ब्रुनेई संबंधों को मजबूत करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने एक स्मारक पट्टिका का अनावरण करके बंदर सेरी बेगवान में भारतीय उच्चायोग के चांसरी भवन का उद्घाटन किया।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *