Entertainment: स्वर्ग हो या धरती, हम हमेशा साथ हैं: ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया याद

Entertainment:

Entertainment: अभिनेत्री ईशा देओल ने सोमवार को अपने पिता धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि धरती हो या स्वर्ग, वह (धर्मेंद्र) हमेशा उनके साथ हैं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था।Entertainment:

Read also- लखनऊ एयरपोर्ट पर CA की दर्दनाक मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

ईशा ने ‘एक्स’ पर अपने पिता के साथ की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे प्यारे पापा के लिए। हमारा रिश्ता, सबसे खास और सबसे मजबूत था। ‘हम’ ताउम्र साथ रहेंगे, सभी लोकों में और उससे परे… हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती। हम साथ हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत संभालकर अपने दिल में बसा लिया है… ताकि मैं जिंदगी भर आपको अपने साथ लेकर चल सकूं।’ईशा ने कहा, ‘‘अनमोल यादें… अपनी बेटी के रूप में आपने मुझे जीवन के जो सबक, शिक्षाएं, मार्गदर्शन, गर्मजोशी, बिना शर्त प्यार, गरिमा और ताकत दी, उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता।’’Entertainment:

Read also- Goa: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड पर छलका पीडितों का दर्द, परिजनों ने बयां किया दर्द

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा… आपका मुझे गले लगाना, जो सबसे ज्यादा सुकून देता था, आपके नरम लेकिन मजबूत हाथों को पकड़ना, जिनमें अनकहे संदेश होते थे और आपका मेरा नाम पुकारना, जिसके बाद हमारे बीच अंतहीन बातचीत होती थी, ये सब बहुत याद आता है पापा।’ईशा ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगी।उन्होंने लिखा, ‘‘और मैं आपके प्यार को उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी, जो आपसे मेरी तरह ही प्यार करते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।’’Entertainment:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *