Goa: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Goa: गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी भरत कोहली की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद राज्य पुलिस उसे मंगलवार को दिल्ली से पणजी ले आई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। Goa

Read also-Goa: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में लूथरा बंधुओं का बढ़ी मुश्किले, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोहली इस अग्निकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपी है। उससे पहले अंजुना पुलिस ने घटना के संबंध में नाइट क्लब के चार वरिष्ठ प्रबंधन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। अधिकारी के मुताबिक, कोहली को सोमवार को दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया और मंगलवार को विमान से गोवा लाया गया, जिसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। Goa

Read also- Sports News: IPL 2026 की नीलामी में शामिल हुए 350 खिलाड़ी, 1390 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के सब्जी मंडी इलाके का रहने वाला कोहली नाइट क्लब के दैनिक परिचालन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था और उसका नाम क्लब मैनेजर से पूछताछ के दौरान सामने आया था।पुलिस ने बताया कि कोहली से पहले जिन चार लोगों को इस अग्निकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, उनमें नाइट क्लब का चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर शामिल हैं।Goa

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *