अगले हफ्ते 3 देशों की यात्रा पर जाएंगे PM Modi, जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का..

Pm Modi: पीएम मोदी के आगामी विदेश दौरे की तैयारी चल रही है।पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के विदेश दौरे पर जाएंगे।पीएम मोदी के तीन देशों की यह संभावित विदेश यात्रा 15 से 18 दिसंबर तक होगी।पीएम की इस यात्रा के दौरान क्षेत्रीय स्थिरता जैसे गाजा और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा संभव है।पीएम के विदेश दौरे की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। यात्रा में पीएम मोदी दो महाद्वीपों (पश्चिम एशिया और अफ्रीका) को कवर करेंगे।  Pm Modi: 

Read Also: Haryana News: दिल्ली दौरे पर CM सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

पीएम मोदी के इस विदेश दौरे किआ यात्रा का कार्यक्रम (संभावित तिथियां): सामने आयी है।

जॉर्डन: 15-16 दिसंबर- यह पीएम मोदी की जॉर्डन की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा होगी (2018 में केवल ट्रांजिट स्टॉप था)। यहां जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय से मुलाकात होगी, जिसमें व्यापार, निवेश, क्षेत्रीय सुरक्षा और IMEC (इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर) पर चर्चा मुख्य रहेगी।Pm Modi: 

Read Also: कोकोनट मिल्क के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ, सेहत में दिखेगा कमाल का बदलाव

इथियोपिया: 16-17 दिसंबर- इथियोपिया की यह यात्रा 2011 के बाद किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा होगी। Addis Ababa में इथियोपियाई पीएम अबी अहमद से बातचीत होगी। फोकस विकास साझेदारी, व्यापार, निवेश, रक्षा और आईटी पर होगा। दोनों देश BRICS सदस्य हैं, और भारत इथियोपिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। ग्लोबल साउथ में भारत की लीडरशिप को मजबूत करने का यह महत्वपूर्ण कदम है।Pm Modi: 

ओमान: 17-18 दिसंबर – यह पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा होगी (पहली 2018 में)। मुख्य हाइलाइट भारत-ओमान फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA या CEPA) पर हस्ताक्षर होना है, जिसकी बातचीत पहले ही पूरी हो चुकी है। व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सहयोग और ऊर्जा पर जोर रहेगा।यह यात्रा भारत की पश्चिम एशिया और अफ्रीका के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। क्षेत्रीय स्थिरता (जैसे गाजा मुद्दा) और आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा संभावित है। आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।Pm Modi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *