Gujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन अधिकारियों पर हमला किया, 47 घायल

Gujarat

Gujarat: गुजरात में बनासकांठा जिले के पडलिया गांव में शनिवार को 500 लोगों की भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस, वन और राजस्व विभागों के कम से कम 47 अधिकारी घायल हो गए। Gujarat

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 36 को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को बेहतर इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल भेजा गया। हालांकि, उन्होंने हमले के कारणों का खुलासा नहीं किया।

Read Also: Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट, ग्रैप के चौथे चरण के प्रतिबंध लागू किए गए

यह दूरस्थ स्थान दंता तालुका में स्थित है, जो तीर्थस्थल अंबाजी से 14 किलोमीटर दूर है। बनासकांठा के जिलाधिकारी मिहिर पटेल ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे तब हुई जब अधिकारियों की एक संयुक्त टीम वन विभाग के सर्वे नंबर नौ क्षेत्र में नर्सरी और पौधारोपण का काम कर रही थी। Gujarat

उन्होंने कहा कि अचानक लगभग 500 लोगों की भीड़ ने पत्थरबाजी की और तीर-कमान का इस्तेमाल करते हुए उन पर हमला कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है। Gujarat

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *